Jobs Alert Guru

श्रमिक कार्ड 2026: श्रमिक कार्ड छात्रवृत्ति 2026 लेबर कार्ड से ₹8,000 से ₹60,000 तक पाएं | ऑनलाइन फॉर्म और पात्रता

श्रमिक कार्ड से साठ हजार रूपये छात्रवृति व नगद पुरस्कार मिल सकता है। क्या आपके परिवार में भी किसी सदस्य का लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) बना हुआ है? अगर हाँ, तो आपके बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान सरकार द्वारा “निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना 2026” के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए ₹8,000 से लेकर ₹60,000 तक की छात्रवृत्ति (Scholarship) और मेधावी नकद पुरस्कार दिया जा रहा है।

Sharmik Card 2026

Shramik Card Scholarship 2026 की पूरी जानकारी देंगे, जैसे—कौन आवेदन कर सकता है, कितने पैसे मिलेंगे, आवश्यक दस्तावेज क्या हैं, और घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें।

निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना क्या है?

यह योजना राज्य सरकार के श्रम विभाग (Labour Department) द्वारा चलाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत कक्षा 6 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), ITI और डिप्लोमा करने वाले छात्र-छात्राओं को सालाना स्कॉलरशिप दी जाती है।

योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

इस छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी होनी चाहिए:

माता या पिता का निर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल (BOCW) में पंजीकृत होना और उनके पास वैध श्रमिक कार्ड / लेबर कार्ड होना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों या एक बच्चे और पत्नी को मिल सकता है। विद्यार्थी कक्षा 6 से स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से (Regular) अध्ययनरत होना चाहिए।

छात्रवृत्ति की राशि (Scholarship Amount Details)

इस योजना के तहत लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है। नीचे दी गई टेबल में पूरी जानकारी है:

कक्षा / कोर्स का नाम👦 छात्र (Boys)👧 छात्रा / विशेष योग्यजन (Girls/Specially Abled)
कक्षा 6 से 8₹8,000₹9,000
कक्षा 9 से 12₹9,000₹10,000
ITI₹9,000₹10,000
डिप्लोमा₹10,000₹11,000
स्नातक (General Degree)₹13,000₹15,000
स्नातक (Professional Degree)₹18,000₹20,000
स्नातकोत्तर (PG General)₹15,000₹17,000
स्नातकोत्तर (PG Professional)₹23,000₹25,000

मेधावी छात्र नकद पुरस्कार (Cash Award)

अगर बच्चा पढ़ाई में होशियार है और अच्छे अंक लाता है, तो उसे ऊपर दी गई स्कॉलरशिप के साथ-साथ अतिरिक्त नकद पुरस्कार भी दिया जाता है (यही कारण है कि कुल राशि ₹60,000 या उससे अधिक तक पहुँच सकती है):

  • कक्षा 8 से 12वीं तक: 75% या उससे अधिक अंक लाने पर ₹4,000 से ₹6,000 तक।
  • डिप्लोमा और डिग्री: 60% या उससे अधिक अंक लाने पर ₹8,000 से ₹35,000 तक।
  • विशेष इनाम: राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 स्थानों (Top 10 Merit) में आने वाले छात्र-छात्राओं को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  1. माता/पिता का वैध श्रमिक कार्ड (Labour Card)
  2. जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  3. विद्यार्थी का आधार कार्ड
  4. पिछली कक्षा उत्तीर्ण करने की मार्कशीट (Marksheet)
  5. वर्तमान स्कूल/कॉलेज का अध्ययनरत प्रमाण पत्र (Bonafide Certificate)
  6. बैंक पासबुक की कॉपी
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

श्रमिक कार्ड छात्रवृति योजना 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ ऑफलाइन फॉर्म अपलोड होगा ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे


💻 Shramik Card Scholarship 2026 Online Apply (आवेदन कैसे करें?)

इस योजना का ऑनलाइन फॉर्म आप खुद अपने मोबाइल से या नज़दीकी ई-मित्र (E-Mitra) पर जाकर भर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान के SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉग-इन करें।
  2. वहां LDMS (Labour Department Management System) एप्लीकेशन को ओपन करें।
  3. ‘BOCW Worker’ सेक्शन में जाकर अपनी जानकारी अपडेट करें।
  4. इसके बाद “Scheme” सेक्शन में जाकर ‘निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना’ का चयन करें।
  5. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट / एप्लीकेशन नंबर सुरक्षित रख लें।

🎥 लाइव प्रोसेस देखने के लिए हमारा यह वीडियो देखें:

error: