Delhi Lakshmi Yojana 2026 Apply | सभी महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 मिलने शरू | Delhi Laxmi Scheme 2026 #delhilakshmiyojana #delhiwomenscheme #delhilaxmischeme #rekhagupta #delhiwomenyojana #JobAlertGuru #dly दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओ को हर महीने रूपये 2500 बैंक खाते में भेजने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। दिल्ली में महिलाओं प्रतिमाह रूपये 2500 बांटने शुरू कर दिए है।
दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार द्वारा Delhi Lakshmi Yojana (दिल्ली लक्ष्मी योजना) की शुरुआत की गई है, जिसके तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Table of Contents
Delhi Lakshmi Yojana क्या है?
दिल्ली लक्ष्मी योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग (Department of Women and Child Development), दिल्ली सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य को वित्तीय रूप से मजबूत करना है, ताकि वे अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकें।
All Eligibility Conditions / सभी पात्रता शर्तें
जेंडर: आवेदक महिला होनी चाहिए और वह अपने परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य (Eldest female member) होनी चाहिए।
उम्र: आवेदन करने की तारीख तक महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
पारिवारिक आय: परिवार की सालाना आय (Annual Income) ₹2,50,000 से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
निवासी: आवेदक, उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का पिछले 10 सालों से दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।
वोटर: आवेदक दिल्ली की रजिस्टर्ड वोटर होनी चाहिए।
बिजली बिल: पिछले 12 महीनों में परिवार की बिजली खपत 2400 यूनिट से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए।
बच्चे: आवेदक के 3 से ज़्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए।
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ (Who is Not Eligible):
- जो इनकम टैक्स या GST भरते हों।
- सरकारी कर्मचारी (या जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो)।
- जिन्हें पहले से कोई पेंशन (विधवा या विकलांगता पेंशन आदि) मिल रही हो।
- जिनके परिवार में किसी के पास चार-पहिया वाहन (4-wheeler) हो।
- जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो।
आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required)
A. अनिवार्य दस्तावेज़ (Mandatory Documents):
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- दिल्ली वोटर आईडी कार्ड (Delhi Voter ID Card)
- आवेदक की फोटो और हस्ताक्षर
- इलाके के सांसद/विधायक का समर्थन पत्र (Endorsement Letter from MP/MLA)
B. 10 वर्ष के निवास का प्रमाण (कोई एक):
- वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या बिजली/गैस का बिल।
C. आयु प्रमाण (कोई एक):
- जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या आधार कार्ड।
Delhi Lakshmi Yojana के लिए Online Apply कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इन स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं:
Step 1: पोर्टल पर जाएँ सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाएँ।
Step 2: रजिस्ट्रेशन करें होमपेज पर “Apply/आवेदन करना” (Click to apply for scheme) पर क्लिक करें। अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो “Register Now!” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएँ।
Step 3: पात्रता चेक करें लॉगिन करने के बाद, सभी Eligibility से जुड़े सवालों के जवाब दें और अपनी पात्रता वेरीफाई करें।
Step 4: फॉर्म भरें अब अपनी पर्सनल डिटेल, आधार नंबर, परिवार के सदस्यों की जानकारी और बैंक खाते का विवरण (Bank Account Details) सावधानी से भरें। ध्यान रहे, पैसा इसी खाते में आएगा।
Step 5: दस्तावेज़ अपलोड करें मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ (दिए गए फॉर्मेट में) और MP/MLA का साइन किया हुआ एंडोर्समेंट लेटर (Endorsement Letter) अपलोड करें।
Step 6: फाइनल सबमिट और रसीद अपने फॉर्म को ध्यान से चेक (Preview) करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। फॉर्म जमा होने के बाद, भविष्य के लिए एक्नॉलेजमेंट रसीद (Acknowledgement Receipt) डाउनलोड करके ज़रूर रख लें।
अधिक जानकारी के लिए: अगर आपको आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप वेबसाइट पर दिए गए “Track Application” विकल्प से अपने मोबाइल नंबर के ज़रिए अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकती हैं।