Jobs Alert Guru

jobsalrt logo
Jobs Alert Guru - New Govt Scheme, Latest Govt Jobs

eshramik card se fayde, ई श्रम कार्ड से कोरोना में मिलेंगे रूपये, ई श्रम कार्ड से कब मिलेंगे रूपये

eshramik card se fayde, ई श्रम कार्ड से कोरोना में मिलेंगे रूपये, ई श्रम कार्ड से कब मिलेंगे रूपये, ई श्रम कार्ड से आर्थिक सहायता कब मिलेगी ई श्रम कार्ड से कोरोना की तीसरी लहर में मिलेंगे रूपये। ई श्रम कार्ड बनाने वाले करोडो असंगठित कामगारों को राज्य और केंद्र सरकार डीबीटी के माध्यम से सीधे रूपये श्रमिक के बैंक खाते में भेजे जायेंगे। ई श्रम कार्ड 12 अंकों की संख्या है जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को विशिष्ट रूप से प्रदान किया जाएगा। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होगा अर्थात् एक बार प्रदान किए जाने के बाद, यह कामगार के लिए अपरिवर्तित रहेगा।

ई श्रम कार्ड से कब मिलेंगे रूपये

ई श्रम कार्ड यह आधार के साथ जुड़ा एक केंद्रीकृत डेटाबेस है। इसका उपयोग केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों द्वारा एकीकृत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभों की सुपुर्दगी के लिए किया जाएगा। यह प्रवासी और निर्माण कामगारों को उनके कार्यस्थलों पर सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों की सुवाह्यता भी सुनिश्चित करेगा। इसका उपयोग भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी राष्ट्रीय संकट के दौरान पात्र कामगारों को सहायता प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है।

ई श्रम कार्ड से कैसे मिलेंगे रूपये

केंद्र सरकार ने ईश्रम पोर्टल विकसित किया है जो असंगठित कामगारों का आधार से संबद्ध एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित कामगारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा।

ई श्रम कार्ड कौन बना सकता है

कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है। असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम कामगारों को नियोजित करती हैं। ये इकाइयाँ ईएसआईसी और ईपीएफओ के अंतर्गत कवर नहीं हैं।

ई श्रम कार्ड फ्री कैसे बनाये

ई श्रम पोर्टल श्रम एवं रोजगार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाकर स्वयं बना सकते है या फिर अपने नजदीक किसी भी सीएससी सेण्टर पर जाकर बनवा सकते है। अपने निकटतम सीएससी केंद्र को ढूँढने हेतु नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें। https://findmycsc.nic.in/csc/

ई श्रम कार्ड बनाने के लिये पात्रता
  1. जिसकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो।
  2. EPFO/ESIC या NPS (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो।
  3. आयकरदाता नहीं होना चाहिये।
पंजीकरण के लिए क्या दस्तावेज आवश्यक है?
  1. पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता है:
  2. आधार संख्या
  3. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  4. IFSCकोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या
ई श्रम कार्ड से आर्थिक सहायता कैसे मिलेगी वीडियो देखे

Leave a Comment

error: